भरे सिलेंडरों से कर रहा था गैस पार-पुलिस ने किया गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उपनि0 श्याम सिंह बोरा ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान माल रोड़ अल्मोड़ा डाकघर के पास खड़े वाहन वाहन कैंटर (गैस आपूर्ति वाहन) को संदिग्ध प्रतीत होने पर चेक किया। उक्त वाहन जो गैस सिलेंडरो से लदा हुआ था तथा हल्द्वानी प्लांट से गैस लेकर आपूर्ति हेतु अल्मोड़ा आ रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान उक्त वाहन का चालक शंकर सिंह दफौटी (उम्र 52 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह दफौटी निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा, भरे हुए सिलेंडरों में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर गैस की रिफिलिंग कर अन्य खाली सिलेंडरों को भरता हुआ पाया गया। वाहन चालक को उक्त कृत्य हेतु गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अल्मोड़ा में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा, का. धनी राम, सूरज उनियाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119