जागेश्वर-माओवादी भास्कर पांडेय को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ –
जागेश्वर। माओवादी भास्कर पांडेय को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। भास्कर के पास मिले 2 पैन ड्राइव, एक मोबाइल फोन और दो किताबों से पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस भास्कर से उनकी आगे की रणनीति के बारे में जानकारी जुटाएगी।
डीआईजी कुमाऊं मंडल डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि माओवादी भास्कर पांडे उर्फ भुवन पांडे, उर्फ तरुण पांडे, उर्फ मनीष पांडे (36) पुत्र शिवानंद पांडे निवासी ग्राम भगरतोला जागेश्वर तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने सारे सबूत जुटा लिए हैं। मालूम हो कि बीती 13 सितम्बर को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने ग्राम पेटशाल में हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के पास पैदल रास्ते से माओवादी भास्कर को गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा