नाले में बही किशोरी का शव बरामद
चम्पावत। बनबसा में जगबुड़ा नदी में बही देवीपुरा गांव की किशोरी का शव मंगलवार को पुलिस को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि सोमवार देर शाम देवीपुरा निवासी स्व़ पुष्कर राज चंद की बारह वर्ष की बेटी सुशीला चंद घर के पास में बने पुलिया के पास खड़ी थी। तभी बच्ची का पैर फिसलने से वह पुलिया से नीचे बह रहे नाले में जा गिरी। बताया कि एनडीआरएफ और गोताखोर के जवानों ने किशोरी के शव को जगबुड़ा नदी में धनुषपुल से बरामद किया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी–अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील