बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई. बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट के मल्लागांव मे देर रात करीब 10 नेपाल मूल के लोगों को टनकपुर को ले जा रहा एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी समस्या का सामना करना पड़ा. लेकिन जैसे-तैसे सभी शवों व घायलों को बाहर निकाला गया. 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई. पुलिस द्वारा पूरे घटना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

जानकारी के अनुसार बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि देर रात ऊंचाकोट के मल्लागांव से टनकपुर तरफ 10 नेपाल मूल के लोगों को राजेन्द्र कुमार अपनी बोलेरो में ले जा रहा था. इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें चालक समेत 8 लोगों को मौत की पुष्टि हो गयी है. वही अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है.जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर एक बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। नेपाली मूल के श्रमिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119