15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल
देहरादून। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर को खुलेगा जबकि जोन में नाइट स्टे और डे सफारी के लिए के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है। सफारी के लिए सैलानी ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। मानसून सत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर 15 जून से 14 नवंबर तक ढिकाला जोन बंद कर दिया जाता है।
नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 15 नवंबर से ढिकाला जोन खुलता है। कॉर्बेट प्रशासन इन दिनों मार्गों की मरम्मत कराने में जुटा है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। कॉर्बेट पार्क में डे विजिट और नाइट स्टे के सभी कक्ष 14 दिसंबर तक के लिए फुल हो चुके हैं। कॉर्बेट पार्क के ईको टूरिज्म के रेंजर संजय पांडेय ने बताया कि 14 दिसंबर तक ढिकाला की बुकिंग फुल हो चुकी है। 15 दिसंबर से आगे की बुकिंग के लिए एक नवंबर से वेबसाइट खोली जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार