जमरानी बांध बनाने में यूपी करेगा 600 करोड़ की मदद, निर्माण और पुनर्वास में होंगे खर्च

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जमरानी बांध परियोजना से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की लाखों की आबादी का गला तर होगा। साथ ही खेतों की प्यास भी बुझेगी। जमरानी बांध से नहरों के जरिये यूपी के बरेली और रामपुर जिले तक पानी पहुंचना है। इसके लिए यूपी सरकार बांध के निर्माण में 600 करोड़ रुपये का सहयोग करेगी। यह धनराशि बांध और नहरों के निर्माण के साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास पर खर्च किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत


जमरानी बांध परियोजना के निर्माण में 2584.10 करोड़ का खर्च आना है। इस पर वित्त मंत्रालय की ओर से अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। सिंचाई से संबंधित कार्यों के लिए पीएमकेएसवाई की ओर से 90 प्रतिशत धनराशि खर्च की जानी है जबकि शेष कार्यों के लिए यूपी और उत्तराखंड सरकार धनराशि देंगे। परियोजना के निर्माण में यूपी सरकार का 600 करोड़ रुपया अंश निर्धारित किया गया है जबकि शेष खर्च उत्तराखंड सरकार वहन करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश


परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत ने बताया कि बांध परियोजना के निर्माण में जितनी लागत आएगी उसमें यूपी सरकार भी शेयर होल्डर रहेगी। यूपी सरकार 600 करोड़ रुपये देगी। इस धनराशि को बांध और नहर के निर्माण के साथ ही पुनर्वास कार्यों में भी खर्च किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी


यूपी और उत्तराखंड की डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई जमरानी बांध परियोजना से यूपी और उत्तराखंड की कुल 150302 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इसमें उत्तराखंड की 34720 हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश की 115582 हेक्टेयर भूमि शामिल है। उत्तरप्रदेश की सिंचाई के लिए 61 मिलियन क्यूबिक मीटर और उत्तराखंड की सिंचाई के लिए 38.6 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119