पति के साथ मारपीट करने पर प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के साथ की मारपीट में बहादराबाद पुलिस ने पत्नी-प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। मेडिकल जांच के बाद तीनों को कोर्ट से जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता राजपाल पुत्र रूप राम निवासी नेतवाला सैदाबाद थाना लक्सर की शिकायत पर पत्नी और प्रेमी और एक अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज मारपीट जान से मारने की कोशिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बीते गुरुवार की रात रुड़की-हरिद्वार रोड स्थित बोंगला गांव में मिंटू अपने किराए के कमरे पर पहुंचा। तो पीड़ित की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

आरोप था कि पत्नी ने हाथ पकड़े और प्रेमी ने लोहे की रॉड से पति के दोनों पैर तोड़ दिए थे। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि रीना पत्नी मिंटू बोंगला, आशु पुत्र कंवर पाल निवासी डकरावर कला, मोहित पुत्र मुनेश निवास खतका हेडो रामपुर मनिहारान को बहादराबाद से गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119