ब्रेकिंग…बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़ मौत, चार माह पूर्व हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम
पिज़्ज़ा स्टोर से काम समाप्त कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर पेड़ गिर गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उपचार हेतु रुद्रपुर ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया । युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है । उनका रो रोकर बुरा हाल है । मृतक का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था ।
जानकारी के अनुसार नगर के निकटवर्ती गांव खटोला नंबर 2 निवासी 26 वर्षीय अक्षय नेगी उर्फ ईलू पुत्र स्व बिशन सिंह नेगी नगर स्तिथ 7 स्लाइस पिज़्ज़ा स्टोर पर पिज़्ज़ा बॉय का कार्य करता था । मंगलवार की रात्रि वह कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, इस दौरान मोतीपुर नंबर 1 में सड़क किनारे लगा पेड़ अचानक भर भराकर गिर गया । जिससे युवक यूसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया । आस पड़ोस के लोगों ने तत्काल 108 की मदद से उसे उपचार हेतु रुद्रपुर भेजा लेकिन रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया । मृतक अक्षय की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी । उसके घर मे पत्नी के अलावा माँ भी है । अक्षय की मौत से स्वजन सदमे में हैं उनका रो रोकर बुरा हाल है । फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर शव स्वजनों को सौंप दिया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत
uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा