ब्रेकिंग…हल्द्वानी स्थित स्कूलों में मतदान दिवस पर 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित
हल्द्वानी –24 दिसम्बर शनिवार को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर जिला अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड़ हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलो में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।
जिला अधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व ट्रैफिक जाम की सम्भावना को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) में अवकाश घोषित किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम