ब्रेकिंग…भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा दो व्यक्तियों को 89,500 रुपये के साथ पकड़ा, धनराशि जब्त
बनबसा। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनावश्यक रूप से पारगमन करने वाले भारतीय नागरिकों का डाटा तैयार करने के क्रम में सोमवार देर सायं चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों मो अकरम पुत्र निसार अहमद, निवासी ग्यासपुर थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश व राजा गुप्ता पुत्र श्याम कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला आसफजान पीलीभीत उत्तर प्रदेश के कब्जे से क्रमशः 60,000 व 29,500 कुल 89,500 रुपये नकद बरामद किए। बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्ति कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर पाए और ना ही उनके द्वारा कोई प्रपत्र प्रस्तुत किया गया। धनराशि को भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय बनबसा के सुपुर्द किया गया।
मालूम हो कि भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केवल 25000 रुपये पारगमन हेतु अनुमन्य है। चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा द्वारा सघन चौकिंग के दौरान भारत नेपाल सीमा पर अनावश्यक रूप से पारगमन करने वाले एवं कैसिनो जाने वाले विभिन्न भारतीय नागरिकों से वर्तमान तक कुल 5,61,500 की धनराशि बरामद की जा चुकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू