ब्रेकिंग…दिल्ली एमएसीडी चुनाव में जीत पर झूमे आप कार्यकर्ता
देहरादून। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की तो दून स्थित आप के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। दिल्ली एमसीडी चुनाव में 15 सालों से काबिज भाजपा को आप ने हराया है। बुधवार सुबह मतगणना शुरू होते ही प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हुए। जैसे-जैसे रुझान आम आदमी पार्टी के पक्ष में आता गया वैसे ही भीड़ बढ़ती गई। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली एमसीडी के चुनाव में दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाते हुए यह संदेश देने का काम किया है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के जो काम हैं उसके आगे झूठ फरेब, जात- पात नहीं चलेगा।
इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष डॉक्टर आरपी रतूड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद, उमा सिसोदिया, नितिन जोशी, रजिया बेग, पंकज अरोड़ा, विपिन खन्ना, कमलेश रमन, सीपी सिंह, सुधा पटवाल, दर्शन डोभाल, अशोक सेमवाल, रेहाना परवीन, सागर हुंडा, संध्या चौटाला, नीना वर्मा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी