स्वच्छ पहाड़ की मुहिम चमोली पहुंची

खबर शेयर करें 👉


चमोली। भारत सरकार का स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन अभियान बुधवार को चमोली पहुंच गया है। बुधवार को भारत सरकार के पर्यटन विभाग के स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन के तहत चमोली जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में स्कूली छात्रों के लिए स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे छात्रों को स्वच्छता की वीडियो, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ पर्यटन के संदेश दिये गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

विषय विशेषज्ञ आरडी रैगर प्रधानाचार्य छाया एवं फिरोज अहमद ने स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन पर व्याख्यान दिया। कहा कि पर्यटक स्थलों को स्वच्छ रखने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. पवन गुप्ता ने कहा उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यह अच्छी बात है पर यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119