जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच बृजभूषण का बड़ा बयान, आरोप साबित होने पर खुद ही फांसी लगा लूंगा
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना 15वें दिन भी जारी है। पहलवानों के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत भी आज पहलवानों से मिलने जंतर मंतर पहुंचे। किसानों के शक्ति प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां हम बातचीत करने आएं हैं, धरना जारी रहेगा। जबकि बृजभूषण का कहना है कि आरोप साबित होने पर खुद ही फांसी लगा लेंगे।
पहलवानों के प्रदर्शन के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फिर कहा कि अगर उन पर यौन शोषण का एक भी आरोप साबित हो गया तो वह खुद ही फांसी लगा लेंगे। उन्होंने जारी एक वीडियो बयान में कहा कि वह इन मुद्दों पर खुले तौर पर चर्चा नहीं कर सकते क्योंकि मामले की जांच दिल्ली पुलिस की ओर से की जा रही है। साथ ही उन्होंने पीडि़त पहलवानों को उन पर लगाए आरोपों की पुष्टि करने वाले सबूत पेश करने की भी चुनौती दी।
दूसरी ओर, किसान नेता राकेश टिकैत ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि ङ्खस्नढ्ढ प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई