टूटा पुल, खतरे में सैलानी : सातताल झील में प्रशासन की अनदेखी उजागर
नैनीताल। सातताल झील क्षेत्र में दैवीय आपदा के कारण टूटा पुल लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है। झीलों के शहर नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल सातताल में टूटी पड़ी इस पुल के कारण पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल से गुजरते समय गिरने का भय बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से पर्यटन की दृष्टि से इस पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लगातार जोखिम उठाना पड़ रहा है।
पूरन बृजवासी ने बताया कि उन्होंने पहले भी सिंचाई विभाग से पुल की मरम्मत कराने की मांग की थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आपदा मद से बजट स्वीकृत कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी