फेसबुक पर हुआ प्यार, हरिद्वार का युवक स्कूटी से पहुंचा बेरीनाग -पुलिस ने बागेश्वर से दोनों को किया बरामद

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार एक युवक को हरिद्वार से सीधे पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तक ले आया। हालांकि महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को बागेश्वर से सकुशल बरामद कर लिया।


जानकारी के अनुसार हरिद्वार के लालढांग निवासी 26 वर्षीय युवक की दो वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से बेरीनाग नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। युवक महिला से विवाह करने के उद्देश्य से ट्रेन से हल्द्वानी पहुंचा और वहां से सोमवार को किराये पर स्कूटी लेकर बेरीनाग पहुंच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


बताया जा रहा है कि युवक के बेरीनाग पहुंचने के बाद महिला उसके साथ चली गई। सोमवार शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बेरीनाग थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।


सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल हरीश कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें महिला युवक के साथ स्कूटी में जाते हुए दिखाई दी। जांच के दौरान पता चला कि युवक महिला को बांसपटान के रास्ते बागेश्वर ले गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बागेश्वर पहुंचकर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई।
युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसे यह जानकारी नहीं थी कि महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने उससे कहा था कि उसके कोई बच्चे नहीं हैं। युवक ने बताया कि वह महिला को अपने साथ बिना बच्चों के ले जाने के लिए तैयार था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


प्रभारी कोतवाल हरीश कोरंगा ने बताया कि महिला के परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को युवक के साथ सकुशल बरामद कर लिया है। महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है तथा युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119