प्यार में धोखा मिलने पर बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद
नैनीताल। प्यार में धोखा मिलने पर बीएससी के छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, युवक ने पहले हाथ की नश काटी फिर लटक कर अपनी जान दे दी। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। पूरा मामला नैनीताल जिले के भीमताल का है।भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहे छात्र का शव शुक्रवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध हालात में बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि, मेहरागांव में नीला सिंह के पीजी में 23 वर्षीय मानस जोशी पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी लोहाघाट रहता था। मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपने बाये हाथ की नस काट रहा था। जिस पर हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। लेकिन मानस बाथरूम के एकजोस फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।जगदीप नेगी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119


uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप