खबर अपडेट -हल्दूचौड़ में डंपर की टक्कर से किच्छा क्षेत्र के बंडिया निवासी 14 वर्षीय मौत, पिता गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। बरेली रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गायत्री शक्तिपीठ के समीप तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया सवार 14 वर्षीय प्रेरणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता सुरेंद्र कुमार (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किच्छा क्षेत्र के बंडिया निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पुत्र हेतराम अपनी बेटी प्रेरणा के साथ दोपहिया वाहन संख्या यूके 06 एयू 1303 से हल्द्वानी से किच्छा की ओर जा रहे थे। गायत्री शक्तिपीठ के समीप पीछे से आ रहे डंपर संख्या यूके 06 सीसी 6222 ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्री सड़क पर जा गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधानों में रोष -दो अक्टूबर की बैठकों के बहिष्कार का ऐलान

हादसे में प्रेरणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र कुमार को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सामाजिक सरोकारों पर आधारित लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ, -विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया दीप प्रज्वलन

लगातार हादसों से उठ रहे सड़क सुरक्षा पर सवाल

बरेली रोड पर लगातार हो रहे हादसों के बीच इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ समय में इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें भारी वाहनों की चपेट में दोपहिया वाहन सवारों के आने की घटनाएं भी शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंहबोली बहन बनाकर लिए मकान के कागजात-उसी संपत्ति को 2.58 करोड़ में बेचने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की गति, यातायात अनुशासन, कट और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की प्रभावी निगरानी बेहद जरूरी है। लोगों का सवाल है कि लगातार हादसों के बावजूद संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा उपाय कब किए जाएंगे।

हर दुर्घटना के बाद पुलिस जांच और कार्रवाई की बात सामने आती है, लेकिन हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी इंतजाम कब होंगे, यह सवाल अब भी बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119