10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधानों में रोष -दो अक्टूबर की बैठकों के बहिष्कार का ऐलान
हल्द्वानी। जिला ग्राम प्रधान संगठन नैनीताल ने पूर्व में सौंपे गए 10 सूत्रीय मांग-पत्र पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने निर्णय लिया है कि 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठकों का संगठनात्मक रूप से बहिष्कार किया जाएगा।
जिला ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपा गया था। इसमें समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई थी।
संगठन का आरोप है कि मांग-पत्र सौंपे जाने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही संगठन को कार्रवाई अथवा आश्वासन के संबंध में अवगत कराया गया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि वे गांवों में शासन की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों के प्रति उदासीनता से प्रधानों में रोष बढ़ रहा है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम पंचायत बैठकों का बहिष्कार किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि ग्राम प्रधानों के धरने तथा उनकी लंबित समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के विरोध में किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान संगठन ने मांग की है कि 10 सूत्रीय मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए की गई कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष भीमताल लक्ष्मण सिंह गंगोला, ब्लॉक अध्यक्ष बेतालघाट जे.डी. कत्युरा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर नवीन सती, ब्लॉक अध्यक्ष कोटाबाग सुरेंद्र बोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ नंदन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ओखलकांडा मदन परगाई, ब्लॉक अध्यक्ष धारी हरीश गंगोला आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
थर्ड PRC लागू नहीं होने पर BSNL कर्मचारियों का फूटा गुस्सा -स्थापना दिवस पर किया विरोध प्रदर्शन
uttarakhand-घर में अकेली थी महिला, फंदे से लटका मिला शव -मनिहारगोठ में मची सनसनी
Uk…हल्दूचौड़ में डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर -पिता घायल, बेटी की मौके पर मौत
चंपावत बिग ब्रेकिंग..बसौन के पास खाई में गिरा डंपर -चालक की मौत, घायलों की तलाश में सर्च ऑपरेशन