मोटाहल्दू में दो दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश
मोटाहल्दू (नैनीताल)। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा पूरी तरह चरमराई हुई है। नेटवर्क ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग न तो इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही मोबाइल से कॉल कर पा रहे हैं।
संचार सेवा बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन कार्यों, जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपातकालीन संपर्क में भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
बीएसएनएल की लचर व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द नेटवर्क व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : घर में अकेली 72 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों का कहर -हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, सोना-नकदी लूटकर फरार
हनीट्रैप और करोड़ों की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से राहत -गिरफ्तारी पर बुधवार तक रोक