उत्तराखंड : घर में अकेली 72 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों का कहर -हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, सोना-नकदी लूटकर फरार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कांडा के भेंटा गांव में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय तारा देवी को बदमाशों ने बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण व 25 से 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब आठ बजे तारा देवी के घर से आवाज सुनाई देने पर पड़ोस में रहने वाले पूरन राम, हरीश राम और सोहन राम मौके पर पहुंचे। घर के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। वृद्धा के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। पड़ोसियों ने तत्काल उनके बंधन खोले। इसके बाद तारा देवी ने ग्रामीणों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कनाडा ले जाने का सपना दिखाकर जादू-टोने का बिछाया जाल -महिला से ठगे जेवरात

ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी को दी। बताया गया कि बदमाश घर से करीब डेढ़ तोले का मंगलसूत्र, 12 आने वजन के कान के झुमके समेत कुल सवा दो तोला सोने के आभूषण और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जयमाला के बाद शादी से इनकार करने वाले दूल्हे का मामला तीसरे दिन सुलझा -खर्च की भरपाई पर बनी सहमति

तारा देवी का छोटा बेटा नीरज जोशी रुद्रपुर में नौकरी करता है, जबकि बड़ा बेटा ललित मोहन जोशी गांव में ही पड़ोस में रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर नीरज रविवार सुबह गांव पहुंचे और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। वहीं, ग्राम प्रहरी बसंत बल्लभ जोशी ने शनिवार शाम करीब आठ बजे ही खातीगांव चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दे दी थी। पुलिस मध्यरात्रि करीब 12 बजे गांव पहुंची।

रविवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक राजेश शाह, कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, उपनिरीक्षक लता खत्री और खातीगांव चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू में दो दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वृद्धा के बेटे नीरज जोशी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। घर में अकेली बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर की गई इस वारदात ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119