शादी में शामिल होने निकले भाजपा नेता को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

–लालकुआं जाते समय धर्मपुर-भूरारानी के बीच हुआ हादसा -सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश -परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा

रुद्रपुर। लालकुआं में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बिंदुखेड़ा निवासी 46 वर्षीय भोलानाथ शर्मा को धर्मपुर और भूरारानी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल भोलानाथ को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जयमाला के बाद शादी से इनकार करने वाले दूल्हे का मामला तीसरे दिन सुलझा -खर्च की भरपाई पर बनी सहमति

जानकारी के अनुसार, भोलानाथ शर्मा शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने घर बिंदुखेड़ा से लालकुआं जाने के लिए पैदल निकले थे। उन्हें ओमेक्स अंडरपास पहुंचकर वहां से वाहन पकड़ना था। इसी दौरान धर्मपुर और भूरारानी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी आरटीओ चालान का मैसेज खोलते ही हैक हुआ मोबाइल -खाते से 1.70 लाख रुपये पार

भोलानाथ शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। विधायक शिव अरोड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने भोलानाथ शर्मा को पार्टी का समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एटीएम में मदद के बहाने युवती का कार्ड बदला -खाते से उड़ाए 1.15 लाख रुपये

विधायक ने पुलिस अधिकारियों से घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने तथा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करने का भरोसा भी दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119