हनीट्रैप और करोड़ों की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से राहत -गिरफ्तारी पर बुधवार तक रोक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने ज्योति सिंह की ओर से दाखिल क्रिमिनल पिटीशन पर सुनवाई करते हुए बुधवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार को मामले में आवश्यक निर्देश प्राप्त कर बुधवार को अदालत के समक्ष स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जयमाला के बाद शादी से इनकार करने वाले दूल्हे का मामला तीसरे दिन सुलझा -खर्च की भरपाई पर बनी सहमति

मामला हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी की शिकायत से जुड़ा है। कारोबारी ने एक महिला समेत छह लोगों पर हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने, करोड़ों रुपये वसूलने और उनकी संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे बड़ी रकम वसूली। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी नैनीताल से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी में शामिल होने निकले भाजपा नेता को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

इसी मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए ज्योति सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। इसके बाद एकलपीठ ने फिलहाल बुधवार तक गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को आवश्यक निर्देशों के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कनाडा ले जाने का सपना दिखाकर जादू-टोने का बिछाया जाल -महिला से ठगे जेवरात

अब बुधवार को होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखने के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119