आग लगने से दो बाइक सहित लाखों का समान जला
हल्द्वानी। लालडांट रोड स्थित पार्वती एन्क्लेव में एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखा माल जल गया। बाहर खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आ गईं। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
एफएसओ गोविंद राम आर्या ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें पार्वती एन्क्लेव के एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पूछताछ में गोदाम स्वामी गौरव शर्मा ने बताया कि दुकान में होमकेयर प्रोडक्ट का थोक माल रखा हुआ था। शाम छह बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए गए थे। सात बजे जानकारी मिली की गोदाम में आग लग गई है।
बताया कि आग की चपेट में आने से माल सप्लाई की दो बाइकें भी जल गईं। कुल मिलाकर करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एफएसओ ने बताया कि मंगलपड़ाव में हुई दूसरी घटना में नई बस्ती निवासी उवैश के केले के ठेले में आग लग गई। यहां समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग