चंपावत से बेचने को ला रहा था 1 किलो चरस किच्छा में पकड़ा-
रुद्रपुर। चम्पावत से 1.130 ग्राम चरस ला रहा एक आरोपी को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़ी गई चरस की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी है। शुक्रवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 1.130 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार उर्फ गौतम पुत्र सियाराम निवासी बरी किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि टावर का कार्य करता था। लेकिन खर्चे पूरे नहीं होने के कारण उसने नशे के कारोबार का रास्ता चुना। वह चरस चम्पावत के मंगललेख थाना पाटी के राम सिंह से 30 हजार रुपये प्रति किलो खरीद कर पुलभट्टा, किच्छा, सितारगंज, इज्जतनगर, बरेली आदि क्षेत्रों में मोटा मुनाफा लेकर बेचता है। एसपी सिटी ने बरामद चरस की कीमत दस लाख रुपये आंकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती