दुकान के लिए निकला व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -घर पर छोड़ गया चाबियां
हल्द्वानी। घर से दुकान जाने के लिए निकला 42 वर्षीय व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हैरानी की बात यह है कि वह दुकान और स्कूटी दोनों की चाबियां घर पर ही छोड़ गया। पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन पहले कॉल रिसीव नहीं हुई और बाद में मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। पति का कोई सुराग न मिलने पर परेशान पत्नी ने मुखानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीलीकोठी निवासी 42 वर्षीय गोपाल की मंगलपड़ाव में होली ग्राउंड के पास दुकान है। उनकी पत्नी किरन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 17 नवंबर को गोपाल सुबह करीब सात बजे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे जब उनकी नजर घर में रखी दुकान और स्कूटी की चाबियों पर पड़ी तो वह हैरान रह गईं।
इसके बाद उन्होंने पति को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी गोपाल का कोई पता नहीं चलने पर पत्नी ने पुलिस से मदद मांगी।
मुखानी थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : जयमाला के बाद फेरों से पहले शादी से मुकरा दूल्हा -मंडप से भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
चुनाव से पहले गांवों में सक्रिय हुए विधायक गोपाल सिंह राणा -दरियां बांटकर बना रहे जनसंपर्क