उत्तराखंड : जयमाला के बाद फेरों से पहले शादी से मुकरा दूल्हा -मंडप से भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद फेरों की तैयारी के दौरान दूल्हे ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह मंडप से उठकर भागने लगा। इससे विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दूल्हे के इनकार के बाद बाराती भी मौके से खिसक लिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचा दिया। देर रात तक मामला लालकुआं कोतवाली में चर्चा का विषय बना रहा।

जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता निवासी युवती का विवाह कालाढूंगी के चकलुवा क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी स्वर्गीय चंदन राम के पुत्र उमेश के साथ तय हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब एक वर्ष से मोबाइल पर बातचीत भी हो रही थी। युवती पक्ष के ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान युवक कई बार दहेज में कार देने की मांग कर चुका था। हालांकि, परिवार ने उसकी बातों को मजाक समझकर गंभीरता से नहीं लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

गुरुवार को धूमधाम से बारात बिंदुखत्ता के ग्राम तिवारीनगर नर्सरी गांव पहुंची। बारातियों का स्वागत किया गया और भोजन के बाद जयमाला की रस्म भी संपन्न हो गई। लेकिन जैसे ही विवाह की अगली रस्म यानी फेरों की तैयारी शुरू हुई, दूल्हा अचानक शादी से इनकार करते हुए उठ खड़ा हुआ। उसने युवती पर इधर-उधर देखने का आरोप लगाते हुए विवाह करने से मना कर दिया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड पुलिस में 1694 कांस्टेबल पदों पर भर्ती -25 नवंबर से आवेदन

ग्रामीणों ने उसे पकड़कर समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उसने युवती पक्ष से यहां तक कह दिया कि यदि जबरन विवाह कराया गया तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी।

इस घटनाक्रम से विवाह स्थल पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बाराती भी मौके से गायब हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़कर बिंदुखत्ता पुलिस चौकी पहुंचा दिया। वहां पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद चौकी प्रभारी गौरव जोशी दूल्हे को लालकुआं कोतवाली ले आए।

देर रात तक युवती पक्ष के ग्रामीण कोतवाली में जुटे रहे और दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। युवती पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने के कारण युवक ने शादी से इनकार किया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर भी सौंपी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला -लगेंगे 250 स्टॉल

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में लिया गया है। युवती पक्ष की ओर से दहेज मांगने के संबंध में तहरीर दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि सहमति नहीं बनती है तो तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119