चुनाव से पहले गांवों में सक्रिय हुए विधायक गोपाल सिंह राणा -दरियां बांटकर बना रहे जनसंपर्क

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

नानकमत्ता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नानकमत्ता क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों ने अभी से जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नानकमत्ता के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राणा गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और दरियां वितरित कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत ने विकसित की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन -20 नवंबर को लॉन्च करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विधायक गोपाल सिंह राणा ने बताया कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को जानना है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में लगभग दो से तीन दरियां वितरित करने की योजना बनाई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

विधायक की इस पहल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान के तौर पर देखा जा रहा है। गांवों में उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता से क्षेत्र की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इस गतिविधि को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119