हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला -लगेंगे 250 स्टॉल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-स्वयं सहायता समूहों के लिए 20 नवंबर से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण, देशभर के उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए करीब 250 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पाद, हस्तशिल्प, ग्रामीण उत्पाद और स्थानीय व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक स्वयं सहायता समूहों का ऑफलाइन पंजीकरण 20 नवंबर से शुरू होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत ने विकसित की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन -20 नवंबर को लॉन्च करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को खंड विकास कार्यालय हल्द्वानी के सभागार में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में बताया गया कि स्टॉल लगाने के इच्छुक स्वयं सहायता समूहों का पंजीकरण 20 नवंबर से एमबी इंटर कॉलेज मैदान में ही किया जाएगा। सभी इच्छुक समूहों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। मेले में स्वयं सहायता समूहों के साथ विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

अधिकारियों ने स्टॉल आवंटन, पेयजल, बिजली, सफाई, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रचार-प्रसार की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले प्रतिभागियों और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड पुलिस में 1694 कांस्टेबल पदों पर भर्ती -25 नवंबर से आवेदन

राष्ट्रीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर देने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल, जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित रीप एवं एनआरएलएम परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119