दोगुना रकम वापस करने का झांसा देकर जालसाजों ने जल संस्थान के जेई से 17 लाख ठगे
हल्द्वानी। निवेश के बाद दोगुना रकम वापस करने का झांसा देकर जालसाजों ने जल संस्थान हल्द्वानी में कार्यरत जेई अमित आर्या से 17 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।देहरादून निवासी अमित आर्या हल्द्वानी स्थित जल संस्थान कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की।
कोर्ट में दी शिकायत के मुताबिक उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की और कहा कि उसकी संस्था अलग-अलग कंपनियों में निवेश करवाती है। साथ ही निवेशकों की रकम दोगुना मुनाफे के साथ वापस करती है। जालसाज ने उन्हें पूरी तरह से बातों में फंसा कर हामी भरवा ली। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से उनके पास कॉल आने लगी। हर व्यक्ति उनसे रुपये की मांग करता और जेई भुगतान करते रहे। करीब तीन सालों में जालसाजों ने 17 लाख रुपये ऐंठ लिए। जेई ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने कभी जीएसटी तो कभी इनकम टैक्स का बहाना बनाकर वापस करने की बात कही। ठगी का शक होने पर जेई अमित आर्या ने कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में तक लिखित शिकायत की। इसके बावजूद मदद नहीं मिली तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बीते गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत