गौला में घन मीटर की अनुमति बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग
हल्द्वानी। गौला नदी में तय लक्ष्य के पूरा होने के बाद आरबीएम निकालने का गौला खनन संघर्ष समिति और डंपर एसोसिएशन हल्द्वानी ने विरोध किया है। शुक्रवार को दोनों संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया और इस पर रोक लगाने की मांग की। गौला नदी में लक्ष्य पूरा होने के बाद आरबीएम निकासी का बढ़ाने का विरोध होने लगा है।
एसडीएम को ज्ञापन देने के दौरान डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मठपाल ने कहा है कि नदी से निकलने वाला आरबीएम अब खत्म हो चुका है। गौला से इस बार 38 लाख घन मीटर आरबीएम निकालने का लक्ष्य रखा गया था जो अब पूरा हो गया है। इसके बाद वन निगम अब लक्ष्य बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। कहा कि नदी में आरबीएम की जगह मिट्टी निकल रही है। क्रशर स्वामियों ने भी माल लेने से मना कर दिया है। गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने कहा कि वाहन स्वामी नहीं चाहते हैं कि अब लक्ष्य बढ़ाया जाए। कहा कि क्रशर भी खनन सामग्री नहीं लेना चाहते हैं इसलिए इस खनन सत्र को समाप्त किया जाए। इस दौरान इंदर सिंह बिष्ट, कमल तिवारी, जीवन बोरा आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज