कार बर्निंग: मृतक के पुत्र की तहरीर पर दर्ज किया 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा-
अल्मोड़ा। 31 अक्टूबर आरतोला के पास जली हुई कार में एक शव मिलने और एक व्यक्ति के घायल मिलने के मामले में शनिवार को 7 लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हल्द्वानी में भर्ती घायल ने भी दम तोड़ दिया हैशुक्रवार सुबह जिले के धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला पास कार संख्या यूके 04 एन-4113 जली हुई अवस्था में पाई गई । कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।
जबकि एक घायल को इलाज के लिए अल्मोड़ा से हल्द्वानी रिफर किया गया। यहां एसटीएच में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। जबकि प्रसाशन के मुताबिक कार में मृत मिले व्यक्ति की पहचान शैल निवासी सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू (40) के रूप में की गई। आज शनिवार को इस मामले में मृतक सिब्बन सिंह के पुत्र जय कुमार ने राजस्व पुलिस को लिखित शिकायत दीराजस्व उप निरीक्षक सुरेश अंडोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केदार बिष्ट, कमल राणा, नरेंद्र, राजू चम्याल, जगदीश सिंह,कमल नेगी, मोहन चम्याल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की आरोपियों को पकड़े जाने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार