भाजयुमो नेता समेत 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज -कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोडफ़ोड़ व उसके वाहनों को फूंकने का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के छड़ायल गैस गोदाम रोड पर स्थित मॉड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोडफ़ोड़ और वाहनों को फूंकने के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। नूर मोहम्मद की पत्नी ने आरोप लगाया है कि विपिन पांडे और गिरीश पांडे के नेतृत्व में 100-200 लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर इकत्र हुई। इस दौरान उन्होंने उनके घर के बाहर धार्मिक पाठ का आयोजन किया, जिसके बाद उनके घर में तोडफ़ोड़ और वाहनों में आगजनी की। रेहाना ने बताया कि 26 सितंबर को उनके पति नूर मोहम्मद अपनी दुकान पर काम करने वाली महिला के घर किसी काम से गए थे। वहां रहने वालों ने इस पर आपत्ति जताई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद विपिन पांडे ने लोगों को हनुमान चालीसा गायन के लिए उनके घर के सामने एकत्र होने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच, विपिन पांडे और गिरीश पांडे के नेतृत्व में भीड़ ने नूर मोहम्मद के घर और दुकान के बाहर एकत्र होकर उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया। भीड़ ने अंदर जाकर शीशे के दरवाजों को तोड़ दिया और घर के अंदर रखी तीन बाइकों में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने आगजनी का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव किया। रेहाना ने बताया कि इन लोगों ने धार्मिक नारे लगाते हुए उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण वह अपने बच्चों के साथ घर नहीं जा पा रही हैं और यहां-वहां पनाह लिए हुए है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर विपिन पांडे, गिरीश पांडे और 200 अज्ञात पुरुष व महिलाओं पर आगजनी, तोडफ़ोड़ और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119