ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

एक बहू ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

खटीमा के अमाऊं निवासी मनीषा सामन्त ने पुलिस को दी तहरीर में अपने सास, ससुर, जेठ, नदन, नन्दोई पर  उसके व उसके पति व उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने तहरीर में कहा कि उसके पति दिनेश सिंह सामन्त के साथ आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर मारपीट की। उसके पहने हुए जेवरात, रुपये व मोबाइल जबरदस्ती छीन लिया। पुलिस ने गंभीर सिंह, रेखा देवी, राजेश सिंह सामंत, दीपा मेहरा, सुंदर सिंह मेहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119