करंट से युवक की मौत में मकान स्वामी पर केस
रुद्रपुर। करंट लगने से युवक की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप था कि युवक के साथ उसघर में कोई अप्रिय घटना हुई है। इसकी वजह से युवक की मौत हुई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के पर मुकदमा दर्ज किया है। मुखर्जीनगर ट्रांजिट कैंप निवासी संजय कुमार पुत्र रामजन प्रसाद ने कोर्ट में दिए पत्र में कहा कि बीते एक मई की सुबह नौ बजे उनका भाई जीतू मोहल्ले में रहने वाले कोमल प्रसाद पुत्र प्रीतम सिंह के घर गया था। कुछ देर बाद उनको एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उनके भाई को करंट लग गया है। इस पर वह अपने भाई को देखने कोमल प्रसाद के घर गई। यहां कोमल के परिवार ने उनके भाई को चादर में लपेटकर ऑटो में डाल रहे थे। चादर हटाकर देखा तो उनके भाई के मुंह से झाग निकल रहा था।
वहीं उनके भाई को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया और चिकित्सकों ने बताया कि उनके भाई की मृत्यु करीब दो घंटे पहले हो चुकी है। आरोप है कि उनके भाई के साथ कोमल के घर में कोई अप्रिय घटना हुई है और कोमल के परिवार की लापरवाही के कारण उनके भाई की मौत हुई है। मामले में उन्होंने नौ मई को थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस, एसएसपी और 24 मई को डीजीपी को डाक से शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी कोमल प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित
देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता