दलित जोड़े को शादी हेतु मंदिर में प्रवेश नहीं देने पर पुजारी पर केस
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक पुजारी पर मामला दर्ज किया गया है। उसने कथित तौर पर मंदिर परिसर में एक दलित जोड़े को शादी की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मनियारस्यूं क्षेत्र में राजस्व पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जब दुल्हन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मंदिर में प्रवेश से वंचित किया गया था।
सब-इंस्पेक्टर राकेश बिष्ट ने बताया कि पुजारी नागेंद्र सेलवाल ने 5 मार्च की सुबह जब दंपति उनके पास पहुंचे तो कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं। अंकिता और अजय नामक दंपति समय पर शादी नहीं कर पाए। ऐसे में इलाके के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। एसआई ने बताया, ‘इलाके के एक व्यक्ति ने मुझे फोन करके बताया कि सेलवाल ने दरवाजा बंद कर दिया और दंपति को उनकी जाति के आधार पर एंट्री देने से मना कर दिया। मैंने सेलवाल को फोन करके उन्हें अंदर जाने देने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिनों बाद अंकिता के पिता नकुल दास ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सेलवाल तथा उनके सहयोगी नीतीश खेड़ियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। गांव के निवासी नितिन कैंथोला ने बताया कि यज्ञशाला, जहां विवाह संपन्न होते हैं, वह दिन में कभी भी बंद नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘जब बारात पहुंची तो उसे बंद देखना असामान्य था। पुजारी नहीं चाहते थे कि वे अंदर जाएं। हालांकि, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और परिवार वहां शादी करना चाहता था क्योंकि वे गरीब थे। जब ऐसा हुआ तो मंदिर समिति ने पटवारी को सूचित किया, जिन्होंने इस मुद्दे को सुलझाया।
यह घटना सांगुडा सेरा गांव में आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर में हुई। इस मामले में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट रेखा आर्य को भी शिकायत दी गई, जिन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा, ’16 मार्च को हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को पुलिस को सौंप दिया।’ इस मामले की जांच कर रहे पौड़ी सदर के सर्किल ऑफिसर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा, ‘मंदिर के मालिकों के बीच मतभेद के कारण यह विवाद हुआ। हम जांच कर रहे हैं कि इसमें कोई जातिगत पहलू तो नहीं है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग