सुशीला तिवारी अस्पताल में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बताया जा रहा कि अस्पताल में वाॅशरूम का रास्ता पूछने के बहाने पर तीमारदार नाबालिग को एक युवक ने पकड़ कर खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग के शोर मचाते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने नाबालिग को बचाया। जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर मेंकहा कि उसकी चाची अस्पताल में भर्ती हैं और 17 साल की उसकी बहन उनकी तीमारदारी में लगी है। 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी। तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया। उसने वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता जवाब देती तभी वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा, लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई। वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा व पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसटीएच में हंगामा शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गये और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट