आशा वर्कर को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
काशीपुर। आशा वर्कर के पति ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर पत्नी को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसकी पत्नी आशा वर्कर है। इनका कई वर्षों से सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति पुत्र नन्हें सिंह निवासी टांडा उज्जैन, प्रगट सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी फसियापुरा से मकान को लेकर विवाद है। इस विवाद को निपटाने और दबाव बनाने के लिए उसकी पत्नी को आशा फैसिलेटर मधुवाला निवासी बांसियोंवाला मंदिर और उसकी सहयोगी गिन्नीखेड़ा निवासी रेखा चौहान अपने मुंहबोले भाई को आरोपियों के घर पर विवाद सुलझाने के लिए भेज देती थी। इन सब के कारण उसकी पत्नी मानसिक अवसाद में आ गई। 17 अगस्त 2023 की सुबह मधुवाला ने विभागीय कार्य करने के लिए उसकी पत्नि को अपने घर बुलाया।
जहां पहले से ही सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति और प्रगट सिंह मौजूद थे। उन्होंने घर में घुसते ही उसकी पत्नी को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाकर छेड़छाड़ की। तब से आरोपी आशा वर्कर को ब्लैकमेल कर रहे हैं। साथ ही उसकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। कहा कि आरोपियों से उसे और परिवार की जान माल को खतरा है। बताया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते 23 सितंबर 2022 को उसके पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की नियत से लहूलुहान कर दिया था। तब किसी तरह से उसके पुत्र ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कावाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार