uttarakhand-स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा -छह प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना
हल्द्वानी। स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह स्पा सेंटरों में अनियमितताएं मिलने पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
एएचटीयू प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों के अभिलेखों और कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की जांच की। चेकिंग के दौरान कई सेंटरों में ग्राहकों का पूरा विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज नहीं मिला। वहीं, कुछ कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था।
पुलिस ने अनियमितता मिलने पर ग्रीन टी स्पा, लुक थाई स्पा, गोल्डन स्पा, फॉरएवर स्पा, योर्स स्पा और क्लाउड 9 स्पा के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। सभी छह सेंटरों से कुल 30 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को निर्देश दिए कि प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए। साथ ही सेंटर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का पूरा और सही विवरण निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाए।
पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएचटीयू ने कहा कि मानव तस्करी की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्पा सेंटरों की निगरानी एवं चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पशु आहार दर वृद्धि आदेश स्थगित -55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन -छात्रों ने पेश किए इनोवेटिव बिजनेस आइडिया
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की धूम