uttarakhand-पति को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये ऐंठने का आरोप- मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। महानगर निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके परिवार पर पति को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये ऐंठने और लगातार धमकाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2022 में एक महिला और उसका पति उनके पड़ोस में किराये पर रहने आए थे। पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान बढ़ गई और उनका घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी महिला ने उसके पति से रुपये की मांग शुरू कर दी और बाद में उसे कथित रूप से ब्लैकमेल करने लगी।
महिला का आरोप है कि पड़ोसी महिला ने उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और उसकी पुत्रियों को बदनाम करने की धमकी देकर कई बार रुपये लिए। आरोप है कि महिला ने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके पति को ब्लैकमेल किया और दबाव बनाकर एक आपसी सहमति का अनुबंध पत्र तैयार कराया तथा 15 लाख रुपये ले लिए।
तहरीर में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है। महिला के अनुसार, आरोपी पक्ष के कुछ लोग उसकी नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति पर तीन तलाक देने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए झूठे दुष्कर्म समेत अन्य मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला ने परिवार की सुरक्षा की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 308(6), 351(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई महेश कांडपाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
देहरादून : मियांवाला के जौहड़ को मिला नया जीवन -8.64 करोड़ से बना जल सृष्टि पार्क
Uk…मुकदमों की जानकारी के सार्वजनिक पोर्टल को बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त -डीजीपी को पेश होने की चेतावनी
उत्तराखंड : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर की आत्महत्या
uttarakhand-स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा -छह प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना