उत्तराखंड : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला में लालमाता मंदिर के सामने एक चाय के खोखे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली पुत्र शंकु राम, निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और यहां अपनी पहचान छिपाकर सदाराम नाम से रह रहा था। आसपास के लोगों को भी उसने अपना नाम सदाराम ही बताया था। हालांकि उसकी जेब से उसका असली आधार कार्ड और वोटर कार्ड बरामद हुए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन -छात्रों ने पेश किए इनोवेटिव बिजनेस आइडिया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र कोली ने करीब चार दिन पहले अनिल शर्मा नाम के युवक से लालमाता मंदिर के सामने चाय का खोखा किराये पर लिया था। इसके लिए उसने छह महीने का किराया एडवांस दिया था। खोखे का मासिक किराया करीब 12 हजार रुपये बताया जा रहा है। वह इसी खोखे में रहता भी था और चाय बेचता था। इससे पहले वह पथरी क्षेत्र के मुस्तफाबाद में भी कुछ दिन रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की धूम

पुलिस के मुताबिक इन दिनों क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी और उक्त खोखे को भी हटाया जाना था। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि इसे लेकर वह परेशान था। हालांकि पुलिस ने अभी इसे आत्महत्या का आधिकारिक कारण नहीं माना है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सुरेंद्र कोली के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके हरिद्वार आने, यहां रहने और पिछले कुछ समय की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वीरता पदक विजेता सैनिकों को अब रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा -परिवार भी दायरे में

बताया जा रहा है कि निठारी कांड में नाम सामने आने के बाद सुरेंद्र कोली परिवार से अलग रह रहा था। पुलिस अब उसके हरिद्वार में रहने के दौरान संपर्क में आए लोगों और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक हरिद्वार में रहकर चाय का खोखा चला रहा था। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119