पशु आहार दर वृद्धि आदेश स्थगित -55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पशु आहार की बढ़ी दरों के आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित किए जाने से प्रदेश के करीब 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत मिली है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस निर्णय के लिए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है।

मुकेश बोरा ने बताया कि बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इसके लिए उन्होंने दुग्ध विकास मंत्री को पत्र भेजकर 14 सितंबर 2026 को जारी पशु आहार की दरों में वृद्धि संबंधी आदेश पर पुनर्विचार का आग्रह किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रास्ते में युवती को जबरन रोककर अश्लील हरकत का आरोप -कार सवार के खिलाफ मुकदमा

उन्होंने बताया कि मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए 14 सितंबर को जारी पशु आहार की दरों में वृद्धि एवं अनुदान में संशोधन संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। इससे नैनीताल जिले के करीब 34 हजार और पूरे प्रदेश के लगभग 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत मिली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई स्कूटी, नर्सिंग छात्रा की मौत

बोरा के अनुसार, आदेश में पशु आहार, मिनरल मिक्सचर, कॉम्पैक्ट फीड तथा साइलेज-भूसा की दरों में वृद्धि की गई थी। वर्तमान में बरसात और दैवीय आपदा के कारण पशुपालक पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दरों में वृद्धि से उनके खर्च का बोझ बढ़ सकता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : टांडा चौकी के पास दर्दनाक हादसा -पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

उन्होंने कहा कि पशुपालकों की इसी चिंता को देखते हुए उन्होंने मंत्री के समक्ष मामला रखा था। आदेश स्थगित होने से पशुपालकों को तत्काल राहत मिली है। उन्होंने पशुपालक हित में लिए गए निर्णय के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119