जमीनी विवाद पर महिला को जलाने की कोशिश -चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जमीनी विवाद के चलते एक महिला को लाठी-डंडे और फावड़े से मारपीट कर डीज़ल डालकर ज़िंदा जलाने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बिडौरा निवासी रोशनी जंतवाल बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने 27 लाख रुपये में खेत खरीदा था। आरोप है कि आरोपी आलम सिंह ने उन्हें खेत संख्या 222 बताकर रजिस्ट्री कराई, लेकिन बाद में जांच में भूमि संख्या 198/4 मिली, जिससे विवाद शुरू हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

पीड़िता के मुताबिक जून 2025 से आरोपी खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को वह गेहूं की बुवाई के लिए खेत पहुंची, तभी आलम सिंह जेरिकेन में डीज़ल लेकर, उसका भाई गुरराज सिंह फावड़ा लेकर, बेटी संदीप कौर मशाल लेकर और गुरराज सिंह की दूसरी बेटी डंडा लेकर वहां पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए पीड़िता पर डीज़ल डालकर उसे जलाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से बचकर निकल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मामले में आलम सिंह, गुरराज सिंह, संदीप कौर और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119