पति व ससुरालियों पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। थाना क्षेत्र की महिला ने पति व ससुरालियों पर डीजल से जलाने का प्रयास करने व प्रताणित करने का मुकद्वमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम कैथुलिया निवासी बलजीत कौर पुत्री सन्तोख सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि दिनांक 31 जनवरी 2024 को उसकी षादी गुरदेव सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम नारायणपुर थाना गदरपुर के साथ सिक्ख रिति रिवाज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो माह बाद तक सबकुछ ठीक ठाक चला। लेकिन दो माह बाद उसका पति गुरदेव सिंह, सास छीलौ कौर , जेठ सतनाम सिंह, जैठानी जसवीर कौर ने बिचैलिया सुरजीत कौर के निवासी डोहरा डाम किच्छा के बहकावे में आकर उसे प्रताणित कर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा

आरोप है कि ससुराली लगातार उसके साथ मारपीट करते है। दहजे में मोटरसाईकिल न लाने पर उसे प्रताणित किया जा रहा है। महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 8 मई को उक्त ससुराली उसे मायके लेकर आए और यहां आकर मारपीट व गाली गलौच कर तोडफोड़ कर मुझे छोड़ गए। दहेजे में मोटरसाईकिल न लाने पर ससुराल में न आने की धमकी देकर गए है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकद्वमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त --गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119