युवक पर नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज
रुड़की। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी घर पर नहीं थे। उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। जिसे गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले गया है और पहले भी एक बार ऐसी ही हरकत कर चुका है।
जिसके सम्बंध में कोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है। उसके बावजूद गांव का यह युवक मेरी नाबालिग पुत्री को घर से भगाकर ले गया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई कर अपनी नाबालिग पुत्री को तलाश करने की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया पीड़ित की तहरीर विकास निवासी इमलीखेड़ा के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाश शुरू कर दी है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज