युवक के दबाव में आकर आत्महत्या करने का आरोप, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने युवक पर उसकी बेटी की होने वाली ससुराल में अश्लील फोटो भेजकर उसका रिश्ता तुड़वाने और बदनामी के डर से बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निकटवर्ती गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरेली निवासी युवक के साथ उसकी बेटी का रिश्ता तय हुआ था। रिश्ते से उसकी पुत्री भी सहमत थी। घर में शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी थी। अचानक नौ नवंबर की रात उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन

बाद में पता चला कि उसकी पुत्री का वसीम के साथ प्रेम प्रसंग था। बताया कि वसीम ने उसकी पुत्री के होने वाली ससुराल में अश्लील फोटो भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। लोकलाज के कारण उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप लगाया कि वसीम के दबाव में आकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पुलिस ने वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119