किसान आज फिर शुरू करेंगे दिल्ली चलो मार्च -रोकने के लिए पुलिस की तैयारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान रविवार को अपना दिल्ली चलो मार्च फिर से शुरू करेंगे।2 दिन पहले ही हरियाणा-पंजाब सीमा पर किसानों ने यह मार्च शुरू किया था, लेकिन पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने के बाद मार्च कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।पंजाब किसान समूह के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का एक दल दोपहर के आसपास अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी


पंधेर ने यह भी कहा कि उन्हें सरकार की ओर से बातचीत के लिए कोई संदेश नहीं मिला है।इस मार्च की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने शंभू बॉर्डर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी है। बैरिकेड्स और सडक़ों पर कीलें लगाई गई हैं।किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार भी बिछाए गए हैं और सीमेंट की पक्की दीवार भी बनाई गई है।यहां वज्र वाहन और एंबुलेंस भी हैं। पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार


पिछले शुक्रवार को ही किसानों ने दिल्ली चलो मार्च की शुरुआत की थी। हालांकि, पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने से किसान आगे नहीं जा सके।शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।इससे कई किसान घायल भी हुए थे।हरियाणा के अंबाला जिले के कई गावों में इंटरनेट बंद किया गया है।


किसान सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।उनका कहना है कि स्वामीनाथन आयोग के हिसाब से फसलों की कीमत तय हो। कर्ज माफी हो, किसानों को पेंशन मिले और खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो।किसानों की मांग है कि लखीमपुर खीरी मामले के दोषियों को सजा मिले। पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और सराकरी नौकरी मिले और किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस हों।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119