दिल्ली में आज हो सकती है सर्दी की पहली बारिश

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में शीतलहर चलने से सर्दी तेज हो गई है। इसके साथ ही आज देशभर में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है।इससे मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते तापमान में कमी आने के आसार हैं और ठंड में इजाफा होगा।दूसरी तरफ तमिलनाडु, पुडुचेरी और काराईकल में 10-13 दिसंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल


मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसस सर्दी का असर तेज होगा।साथ ही आज उत्तर प्रदेश में कई जगह हल्का कोहरा छाने का अलर्ट है।राजधानी में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम 25.4 डिग्री रहा, जबकि रविवार को अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


राजस्थान में शीतलहर के चलते शनिवार को 50 में से 25 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जबकि 5 शहर 5 डिग्री तक गिर गया। आज भी कई जिलों में शतलहर का प्रकोप रहेगा।उत्तराखंड में आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्मय स्तर की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।इससे न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119