दो लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक पकड़ा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी की टीम ने शनिवार तड़के एक युवक को दो लाख 19 हजार की स्मैक के साथ युवक को पकड़ा है। युवक अल्मोड़ा के स्याली गाँव का निवासी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

शनिवार तड़के एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बेस तिराहे से 100 मीटर पीछे दीपक सिंह बिष्ट(24 वर्ष) पुत्र गोविन्द सिंह बिष्ट, निवासी स्याली, अल्मोड़ा के कब्जे से 7.30 ग्राम स्मैक बरामद की। युवक को मौके पर ही गिरफ्तार करते हुए कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत उसके खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गई। बरामद स्मैक की कीमत 02.19 लाख रुपये बताई गई है। संयुक्त टीम में उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी, कांस्टेबल मो. यामीन व दीवान सिंह बोरा शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119