सावधान…हल्द्वानी में एटीएम ठगी गिरोह सक्रिय, दो महिलाओं को दिया झांसा
हल्द्वानी। शहर में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है। तमाम शिकायतों के बाद भी पुलिस गैंग के सदस्यों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। गैंग के सदस्यों ने एक ही दिन में दो महिलाओं से हजारों की ठगी कर ली। जानकारी के मुताबिक प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी मंजू आर्या देवलचौड़ चौराहे स्थित एक एटीएम पर गई थी। इस दौरान एक युवक पहले से ही एटीएम के अंदर खड़ा था। युवक ने महिला को बातों में उलझाकर रुपये निकालने को कहा। इस दौरान उसने कार्ड का नंबर नोट कर लिया। कुछ ही देर में आरोपी युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया। महिला के जाते ही उसके खाते से 40हजार, 10हजार, 10 और 04 सहित कुल 64 हजार रुपये निकाल लिए गए।
दूसरे मामले में कालूसाईं मंदिर के पास लगे एटीएम से एक युवक ने महिला को झांसा देकर कार्ड बदल लिया। यहां भी युवक ने महिला के खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। शहर में कार्ड से ठगी के मामले बढ़ने से पुलिस की तफ्तीश पर सवाल उठ रहे हैं।
-गैंग की पहचान में जुटी पुलिस
लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस एटीएम की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि गैंग के सदस्य बुजुर्गों और महिलाओं को निशान बना रहे हैं। कुछ बदमाशों की पहचान हुई है। जल्द ही गैंग के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी