कलयुगी पिता नाबालिग बेटी से दुराचार के मामले में गिरफ्तार
देहरादून। विकासनगर थाना क्षेत्र सेलाकुई के अंतर्गत एक पिता को पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराये के मकान पर पति व बच्चों के साथ रह रही महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। बताया कि उसकी बेटी का जन्म वर्ष 2004 में हुआ था। वर्ष 2020 से उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन अवैध सबंध बनाये। तब से लेकर आरोपी पति बेटी के साथ लगातार दुराचार कर रहा है।
जब विरोध किया तो पति ने दुबारा बेटी के साथ ऐसा न करने की कसम खाई और परिवार से माफी मांगी। लेकिन उसके बाद पति फिर से नशे की हालत में आकर बेटी से दुराचार करने लगा। तहरीर में बताया कि अब आरोपी पति विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, पोक्सो ऐक्ट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार रात को ही गिरफ्तार कर दिया। जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम